Header Ads Widget

Oil price crisis investment
⛽ Petrol ₹150 Alert!
जानिए इस तेल संकट में कहाँ करें निवेश और कैसे कमाएँ मुनाफा 📈
पूरी रिपोर्ट देखें →
💰

Manu Bhakar kaun hai

 

ओलंपिक में मेडल जीतने वाली मनु भाकर कौन है ? भारत का नया सितारा


पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पहला ब्रांज मेडल यानी कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ बनने का गौरव मनु भाकर को मिला है। साथ ही इस आयोजन में भारत के पदकों का खाता खुला। तीन साल पहले टोक्यो में अपने ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, किन्तु निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आंसू बहाने वाली भाकर ने इस बार कोई चूक न करते हुवे पहले से ही शानदार उपलब्धियों की सूची में एक ओलंपिक कांस्य पदक और जोड़ लिया है।

16 साल की उम्र में मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वर्तमान में वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री कर रही हैं।




मनु भाकर ने  पिस्टल शूटिंग में अपने असाधारण कौशल से अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली, मनु का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हुआ था, और वह शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे होनहार युवा एथलीटों में से एक बन गई हैं।