भारत के पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर जातीय हिंसा से प्रभावित है। मई 2023 के बाद से राज्य में कई बार हिंसा के दौर देखे गए हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिज़ोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान को बिहार भेजा गया है, और उनकी जगह राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। अर्लेकर अब तक बिहार के राज्यपाल थे।
इसके अलावा, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। मिज़ोरम के गवर्नर हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।