Videsh

 देश विदेश

रेगिस्तान (दुबई ) में बाढ़ (बुधवार 17 अप्रैल 2024 )


सीमेंट के शहर में दो घंटे की बारिश ने दुबई जैसे शहर को पानी पानी कर दिया, क्या ये यु ए ई में होने वाले कृत्रिम बारिश का नजीजा था या प्रकर्तिक आपदा ? पूरा शहर में सड़कों पर पानी पानी था लोग गाड़ियों में ऐसे लग रहे थे मानो नदी जैसी जगह पर चल रहे है.

क्या है कृत्रिम बारिश ? क्या इसके परिणाम भयानक भी हो सकते हैं?

कृत्रिम बारिश: यदि किसी स्थान पर कम बारिश होती है तो, ऐसी जगहों पर नए बादल तो नहीं बनाए जा सकते किन्तु मौजूदा बादल जो स्थानीय गर्मी की वजह से नीचे से उड़ती धूल और गर्म हवाओं के कारण कन्डेंस नहीं हो पाते, उसको कंडेनसेशन के लिए कृत्रिम रूप से प्रेरित किया जाता है.

स्थानीय बादलों में कंडेनसेशन की प्रकिर्या को या चैन रिएक्शन को शुरू करने के लिए उसमें हवाई जहाजों से सिल्वर आयोडाइड की बारीक़ कणो की बोझार की जाती है जिससे प्रेरित होकर बादल में मौजूद मॉइस्चर या नमीं उन कणो पर चिपक जाती है और ये किर्या  अत्याधिक उचाई पर होने के कारण तेजी से ठंडी होने से,  भारी होकर  नीचे गिरने लगती है जिससे बारिश के बनने की पृकिर्या या चैन रिएक्शन शुरू हो जाती है और उस स्थान पर बारिश का रूप ले लेती है.   

क्या ईरान-इसराइल वॉर शुरू:या केवल "पाकिस्तान-ईरान" जैसा 

क्या इसराइल इसका जवाब देगा ?



क्या अब ईरान पर भी हमला होगा ?

अब ईरान ने इसराइल पर किये ड्रोन और मिसाइल से अटैक, ईरान की ये कार्यवाही सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद, इसे उसकी जवाबी कार्रवाई बताया जा रहा है.

ईरान ने कहा है की ‘ख़ास लक्ष्यों’ को निशाना बनाने के मक़सद से हमला किया गया है.

वहीं इसराइली सेना ने कहा है कि 100 से ज़्यादा ड्रोन छोड़े गए थे, सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक़, अमेरिका ने कुछ ड्रोन को मार गिराया है. वहीँ इसराइल की सुरक्षा में तैनात एंटी मिसाइल सिस्टम ने 
क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोनों को इसराइली एयरस्पेस के बाहर ही गिरा दिया है.
अब क्या इसराइल के हमले से खुद को बचा पायेगा ईरान ?


क्या इसराइल का आयरन डोम कर रहा अपना काम:

क्या है आयरन डोम ? 
आयरन डोम एक अदृश्य सुरक्षा कवच है जो इसराइल के आसमान की दुश्मन के मिसाइलों से लोहे के कवच की तरह रक्षा करता रहता है. 
कैसे काम करता है आयरन डोम ?

आयरन डोम का एन्टी मिसाइल सिस्टम बहुत से सिस्टम का एक मिला जुला रूप है, इसमें अत्याधुनिक राडार सिस्टम है जो इसराइल के आसमान के आसपास होने वाली हर तरह की गतिविधियों पर उपग्रह और राडार की मदद से व हीट सेंसर प्रणाली की सहायता से सेकंड के कुछ हिस्से में हीअपने एंटी मिसाइल सिस्टम के साथ जुड़े मिसाइलों को आकाश में छोड़ देता है, जो दुश्मन की और से आने वाले मिसाइलों को आकाश में ही टक्कर से मार गिरता है और नष्ट कर देता है।

यह प्रणाली अभी नई है तथा सभी देश इसको अपने यहाँ लगाने की इच्छा रखते हैं.  इसराइल के इस प्रणाली के सफल प्रयोग का कारण उसका छोटा क्षेत्रफल भी है, क्योकी बड़े देशों को तो बहुत बड़ी संख्या में इसको लगाना पड़ेगा जो की मुमकिन नहीं हो पाता है. 

और पढ़ें